डेगाना/नागौर
रिपोर्ट: गिरधारीलाल प्रजापति
राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसा-पी) प्रधानाचार्य का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कठौती, नागौर में आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिले के आठ ब्लॉकों के अनेक प्रधानाचार्य मौजूद रहे और शिक्षक-विद्यार्थी शिक्षा से जुड़े विषयों पर गहन चिंतन-मनन किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेसा-पी के प्रांतीय सभाध्यक्ष दिनेश सिंह चौधरी ने संगठनात्मक प्रक्रिया और भविष्य में आने वाली चुनौतियों पर विचार साझा किए। वहीं प्रांतीय रेसा-पी के अतिरिक्त महामंत्री दिलीप पारीक ने प्रधानाचार्यों की मांगों, विशेषकर वेतन ग्रेड सुधार, पर जोर दिया।
नई जिला कार्यकारिणी का गठन
संगठनात्मक चर्चा के बाद नागौर जिले की रेसा-पी जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। इसमें निम्न पदाधिकारियों को निर्वाचित किया गया—
- सभाध्यक्ष: उमरदीन छीपा (जायल)
- जिलाध्यक्ष: पवन माँजू (नागौर)
- जिला मंत्री: गोपाल सिंह चारण (रिया)
- जिला कोषाध्यक्ष: नेमीचंद फिडौदा (मूण्डवा)
- उपाध्यक्ष: अनिल कुमार शर्मा (डेगाना)
प्रमुख उपस्थितजन
इस अवसर पर मेहबूब खान, भवानीशंकर शर्मा, मानाराम पचार, मगनाराम गोदारा, आनंद सिंह कच्छावा, दरियाव चौधरी, श्रवण भाम्बू, सीताराम सियाग, रिड़मल सियाग, केशाराम सियाग, रूपाराम बेनीवाल, सुरेश तिवाड़ी, जगदीश विश्नोई, गोविंद सिंह चारण, मुकेश लोमरोड, विष्णुकांत शर्मा, सुखबीर डूडी, सुभाषचंद्र पारीक, चैनाराम बैन्दा, सुखराम सारण, राजेंद्र प्रसाद पारीक, अर्जुन खुडखुडिया, राजेश सिवर सहित अनेक प्रधानाचार्य साथी उपस्थित रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

