Sunday, February 15, 2026
Homeजिला वार खबरेफलोदीवेलेंटाइन डे पर मातृ-पितृ पूजन दिवस: संस्कार सेना ने दिया पारिवारिक मूल्यों...

वेलेंटाइन डे पर मातृ-पितृ पूजन दिवस: संस्कार सेना ने दिया पारिवारिक मूल्यों का संदेश

फलोदी में वेलेंटाइन डे के अवसर पर संस्कार सेना की फलोदी इकाई द्वारा मातृ-पितृ पूजन दिवस श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डूंगर दास छंगाणी टाऊन हॉल, नगर परिषद फलोदी परिसर में किया गया, जिसकी शुरुआत मां लटियाल की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद 101 से अधिक माता-पिता का सामूहिक पूजन कर उन्हें पुष्पहार, तिलक और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने दिया संस्कारों का संदेश

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेघराज कल्ला, ब्रजमोहन बेनावत, राजेश कल्ला, रामकिशन थानवी तथा संस्कार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरभजन जांगड़े उपस्थित रहे। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में हरभजन जांगड़े ने कहा कि यदि युवा पीढ़ी माता-पिता के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करे तो समाज में संस्कारों की पुनर्स्थापना संभव है।

प्रतियोगिता और सम्मान समारोह

इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य कॉइन मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

सम्मान समारोह के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत संध्या ने आयोजन को भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बना दिया। देशभक्ति गीतों, लोक संगीत और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में संस्कार सेना फलोदी के जिला अध्यक्ष राजकुमार पुरोहित, बाबूलाल गडेर, कृष्ण कुमार थानवी, दिलीप व्यास, अशोक व्यास, अधिवक्ता कृष्णकांत, सावन थानवी, विनोद छंगाणी, घनश्याम थानवी, सचिन पुरोहित, अशोक पालीवाल, मनमोहन, ज्योति पुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंच संचालन विशंभर थानवी एवं विनोद पुरोहित ने किया।

आयोजन का संदेश रहा कि सच्चा प्रेम और संस्कार माता-पिता के सम्मान से ही उत्पन्न होते हैं और यही भारतीय संस्कृति की पहचान है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments