Friday, February 20, 2026
Homeराजस्थानआरटीई के तहत निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया 20 फरवरी से आरंभ, 4 मार्च...

आरटीई के तहत निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया 20 फरवरी से आरंभ, 4 मार्च तक होंगे आवेदन

जैसलमेर। शिक्षा के अधिकार को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजस्थान में निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश के लिए आरटीई के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगी, जो 4 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। यह प्रक्रिया Right of Children to Free and Compulsory Education Act, 2009 की धारा 12(1)(ग) के अंतर्गत संचालित की जा रही है।

25% सीटें रहेंगी आरक्षित

जिले के ग्रामदानी गांव कबीर बस्ती स्थित खुशी ग्राम विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित M. K. G. Memorial School के संस्था प्रधान मनोहर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्री-प्राइमरी (पीपी 5+) एवं कक्षा प्रथम में कुल 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित की गई हैं।

आयु सीमा व आवश्यक दस्तावेज

प्रवेश के लिए बच्चों की आयु 5 से 7 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। आवेदन के साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना होगा। निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य रहेगा।

6 मार्च को लॉटरी से होगा चयन

प्रवेश के लिए वरीयता क्रम का निर्धारण 6 मार्च 2026 को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

आरटीई ऑनलाइन आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय समय में संबंधित विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments