Sunday, December 14, 2025
Homeराजस्थानसराना: आपदा मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च, 24 नवंबर...

सराना: आपदा मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च, 24 नवंबर तक राशि मिलने की मांग

3000 किसानों ने भाग लिया, प्रशासन से समझौता, मुआवजा न मिलने पर महापड़ाव की चेतावनी

सराना, राजस्थान : पंकज बाफना

सराना। खरीफ फसल 2024 के आपदा मुआवजे का भुगतान न मिलने से किसान परेशान हैं। राजस्थान राज्य आपदा प्रबंधक विभाग ने 17 दिसंबर को किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि ट्रांसफर करने की घोषणा की थी, लेकिन कई किसानों को अब तक राशि नहीं मिली।

इस पर नाराज किसानों ने सोमवार को सराना से 12 मील तक ट्रैक्टर मार्च निकालकर अपनी मांग जताई। रैली में सोखलिया, पिपरौली, भगवन्तपुरा, कोटडी, बडला, केरिया कला, मोहम्मदगढ़, बरोल, गोयला और माधोपुरा सहित कई गांवों के किसान शामिल हुए।

किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बलराम भिचर ने बताया कि हल्का पटवारी क्षेत्र में करीब 3000 किसानों के खाते बडौदा राज क्षेत्र ग्रामीण बैंक में हैं। आपदा विभाग ने 17 सितंबर को कुछ किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की, लेकिन चार पंचायतों के किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला।

टाटोटी तहसीलदार एवं सराना पुलिस थाना अधिकारियों के सामने हुई बैठक में यह तय हुआ कि 24 नवंबर 2025 तक सभी किसानों को आपदा प्रबंधन राशि प्रदान की जाएगी। किसानों ने कहा कि प्रत्येक किसान को 33% फसल खराब होने पर अधिकतम 17,000 रुपये मिलते हैं। रबी के सीजन में किसानों की वित्तीय स्थिति नाजुक है, इसलिए बाकी राशि तुरंत दी जानी चाहिए।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मुआवजा 24 नवंबर तक नहीं मिला तो महापड़ाव किया जाएगा। रैली में सुरेश रियाड, नाथूलाल प्रजापत, तेजू परमेश्वर शैतान, रतनलाल, सुखपाल जाट, ईश्वर सिंह और रणजीत भीचर मौजूद रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments