Wednesday, February 11, 2026
Homeराजस्थाननिशानयात्रा में महिलाओं के गले से सोने की चेन-बाली पार, सिटी पुलिस...

निशानयात्रा में महिलाओं के गले से सोने की चेन-बाली पार, सिटी पुलिस जांच में जुटी

सूरतगढ़ शहर में मंगलवार शाम को श्रीश्याम सखा मंडल द्वारा आयोजित भव्य निशानयात्रा के दौरान चोरी की वारदात सामने आई। यात्रा में शामिल 5 महिलाओं के गले व कान से सोने की चेन और बालियां पार कर ली गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भीड़ ने संदिग्ध महिला को पकड़ा

यात्रा के दौरान मौजूद लोगों ने शक के आधार पर एक संदिग्ध महिला को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस को सौंपा ज्ञापन

श्रीश्याम सखा मंडल के पदाधिकारियों ने निशानयात्रा में हुई इस वारदात को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जांच जारी

सिटी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments