नागौर, पादूकलां। पंकज सोनी हत्याकांड के बाद स्वर्णकार समाज में सतर्कता बढ़ गई है। इसी क्रम में बाहरी व्यक्तियों, विशेषकर बंगाल से आए कारीगरों के पुलिस सत्यापन को लेकर स्वर्णकार समाज के लोग पादूकलां पहुंचे, जहां पुलिस थाना परिसर में सीएलजी व शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थानाधिकारी उमाशंकर ने सभी स्वर्णकार दुकानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने और मजबूत ताले रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बाहरी व्यक्तियों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी बताते हुए “राज ऐप” की जानकारी भी दी तथा बताया कि आवश्यक दस्तावेज थाने में जमा कराकर सत्यापन कराया जा सकता है।
बैठक में पुलिस अधिकारी, स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

