मकराना। भारतीय जनता पार्टी मकराना शहर मंडल कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक सोमवार सायं शहर मंडल कार्यालय इंदौरा वाटिका में आयोजित हुई। बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया।
निकाय चुनाव को लेकर विशेष चर्चा
शहर मंडल अध्यक्ष जे. के. इंदौरा ने बताया कि बैठक में आसन्न निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनावी तैयारियों पर विशेष मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जीतने योग्य चेहरों को आगे लाने पर जोर दिया गया। साथ ही वार्डवार जातिगत समीकरणों का आकलन कर संगठनात्मक रणनीति तैयार करने की बात कही गई।
शक्ति केंद्र प्रभारियों पर विचार-विमर्श
बैठक में आठ शक्ति केंद्र प्रभारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। संगठन के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपने पर भी चर्चा हुई, ताकि चुनावी अभियान को मजबूत आधार मिल सके।
ये रहे मौजूद
बैठक में महामंत्री कृष्णा दाधीच, मंत्री विशन सिंह शेखावत, मीडिया प्रभारी देवेश स्वामी, प्रेम प्रकाश कुमावत, श्याम सुन्दर जांगिड़, मालचंद स्वामी, दीपसिंह, त्रिलोक सैनी, ऋषि सिंगोदिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

