पादूकलां। कस्बे में अहले फुखरान मारवाड़ पट्टी शाह समाज का प्रथम सम्मान समारोह नौ कुन्टी दरबार में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाजों के अनुसार अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत से हुई।
शिक्षा है सफलता की कुंजी : विधायक कलरु
मुख्य अतिथि मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना और विशेषकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा – “कठिन परिश्रम करने से ही सफलता प्राप्त होती है। शिक्षा का दूध पिएगा, वही आगे दौड़ेगा और शेर की तरह दहाड़ेगा।”
उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि यदि एक बच्ची पढ़ाई करती है तो वह दो परिवारों को संवारने की ताक़त रखती है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा” को याद दिलाया।

समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
समारोह में शाह समाज की 65 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। विशेष रूप से कुरान हाफिज़ एवं कुरान के 15 सिपारे मुखज़ुबानी पूरे करने वाले बच्चों को क़ाज़ी अकरम साहब उस्मानी (मेड़ता सिटी) ने सम्मान-पत्र और उपहार प्रदान किए।
विशिष्ट अतिथि और आह्वान
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि मदन राम गोरा व सरपंच प्रतिनिधि शिवजीराम फडौदा ने भी समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदीक शाह खींची ने की। मंच संचालन सफी मोहम्मद व ताज मोहम्मद ने किया।

बच्चों को शिक्षा पर ध्यान देने की नसीहत
सभी वक्ताओं ने बच्चों से मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने वाला सबसे बड़ा हथियार है।
इस मौके पर शाह समाज के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और महिला शक्ति की विशेष उपस्थिति रही।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

